फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन: सोने-चांदी के जेवर ले गई साथ, पीड़ित ने बिचौलिए को दिए थे ढाई लाख

Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

मुकीमपुर गांव से शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवर लेकर भाग गई। इस शादी के लिए पीड़ित ने बिचौलियों को ढाई लाख रुपये दिए थे। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहालगढ़ थाना क्षेत्र के मुकीमपुर गांव से शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन जेवर लेकर भाग गई। इस शादी के लिए पीड़ित ने बिचौलियों को ढाई लाख रुपये दिए थे। दुल्हन पर सोने-चांदी के जेवर भी ले जाने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि एक गिरोह ने झांसे में लेकर झूठी शादी कराई थी।
विज्ञापन


मुकीमपुर गांव निवासी सोनू ने थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी 24 मई को अनू के साथ दिल्ली के आर्य समाज सनातन वैदिक संस्कार ट्रस्ट में शादी हुई थी। वह अनू को लेकर अपने घर मुकीमपुर आ गए। शादी के तीन दिन बाद ही अनू ने बताया कि उसकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है और वह पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती है।

जब वह अनू को लेकर अस्पताल पहुंचा, तो अनू वहां से भाग गई। बाद में उसे पता चला कि झूठी शादी कराने का एक गिरोह है जो पैसे लेकर लोगों को फंसाता है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने सोनू के बयान पर आरोपी किरण निवासी सिंधु बॉर्डर फ्लाईओवर के पास नरेला, अनू निवासी विकास नगर पानीपत, नरेश और शिशपाल निवासी खेड़ी दहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें