फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धोखे से युवक-युवती ने निगल लिया था जहरीला पदार्थ

Sat, 04 May 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नेशनल हाईवे-44 पर बड़ी के पास बेसुध हालत में मिले युवक-युवती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सक ने युवती की हालत ठीक होने पर शनिवार को उसे छुट्टी दे दी। हालांकि युवक अभी उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार उन्होंने दवा के धोखे में जहर खा लिया था।
विज्ञापन


जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि शुक्रवार को जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के निकट युवक-युवती बेसुध हालत में मिले थे। जिनको इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया था। युवक-युवती उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के छपरौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। सूचना पर देर रात युवती के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए थे। युवक-युवती का कहना है कि दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह छपरौली से गन्नौर जीटी रोड कैसे पहुंचे उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस को युवती के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें