खरखौदा। बरोणा मार्ग पर फ्लाईओवर के पास सड़क के किनारे से एक व्यक्ति का शव मिला है। थाना खरखौदा प्रभारी ने मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की पर पता नहीं चल पाने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
थाना प्रभारी पवन मलिक ने बताया कि डायल-112 को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो मिला कि व्यक्ति की कई दिन पहले मौत हो चुकी है। जांच करने पर चोट का ऐसा कोई निशान नहीं मिला है जिससे पता चले कि सड़क हादसे में उसकी जान गई है। मरने वाले के शरीर पर सफेद रंग की चेकदार शर्ट, ग्रे रंग की जैकेट और क्रीम रंग की पैंट है। संवाद