फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 14 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव ईशापुर खेड़ी के युवक ने घर में फंदे पर लटका मिला है। पिता ने बेटे को फंदे पर लटका देखा। आरोप है कि उनकी बहू कमरे में ही बैठी थी। युवक की पत्नी, साला और सास पर 50 लाख रुपये के लिए परेशान करने का आरोप लगाया गया है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ईशापुर खेड़ी के रामभगत ने पुलिस को बताया कि उनके भाई हरविंदर की शादी करीब साढ़े चार साल पहले मोनू के साथ हुई थी। उनका सवा तीन साल का बेटा है। रामभगत का आरोप है कि हरविंदर की पत्नी मोनू, साले व उनकी मां बार-बार 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। भाई के पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी। परेशान होकर भाई ने फंदा लगा लिया।
आरोप है कि हरविंदर के फंदा लगाने के समय उसकी पत्नी उसी कमरे में बैठी थी। रात करीब आठ बजे उनके पिता ने हरविंद को फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे उतारकर भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामभगत ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने हरविंद की जेब की तलाशी ली तो उसमें एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, साले व सास को ठहराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें