फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मकान के पीछे मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। फरमाणा गांव में किराये के मकान में रहने वाला युवक मकान के पीछे मृत मिला। मृतक साजिम के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की छत से गिराकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला शामली के आलदी गांव निवासी लियाकत ने कहा कि उनका 22 वर्षीय बेटा साजिम करीब नौ महीने से खरखौदा के फरमाणा गांव में किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर रहा था। इस बार ईद पर जब वह घर आया तो उसने बताया था कि उसके साथ काम करने वाला मुजफ्फरनगर का सारिक उनके साथ कई बार हाथापाई कर चुका है। उसे जान से मार देने की धमकी भी देता है।
उन्होंने इस बात को हल्के में लिया और साजिम को फरमाणा भेज दिया लेकिन सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि साजिम की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पाया कि साजिम का शव मकान के पिछले हिस्से में पड़ा हुआ है। लियाकत ने सारिक पर उनके बेटे साजिम को छत से नीचे फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
-देवेंद्र कुमार, प्रभारी थाना खरखौदा,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें