फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव बेड में छिपाया

Fri, 19 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने उसकी तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को चादर में लपेटकर बेड के अंदर डाल दिया और बदबू न आए इसलिए फ्रीज का दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ जब महिला को भगा ले जाने के आरोप में यूपी पुलिस उसे गिरफ्तार कर शहर के तारा नगर कॉलोनी लेकर पहुंची।

शहर के तारा नगर कॉलोनी में गुड़िया (25) और उसका पति सरताज रहते थे। मूलरूप से महिला जहां उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के संग्रामपुर गांव की रहने वाली थी वहीं सरताज इसी जिले के लक्खीपुर गांव का रहने वाला है। 10-12 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। कुछ ही समय बाद तलाक हो गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस के सबइंस्पेक्टर और मामले के जांच अधिकारी सोमपाल ने बताया कि दोनों महिला-पुरुष कई बार एक साथ रहे और कई बार अलग-अलग रहने लगते थे।

अभी हाल में महिला अपनी मां के घर आकर रहने लगी थी। 6 अगस्त को सरताज गुड़िया को उसके घर से जबरन भगाकर लेकर आया। शिकायत पर 27 अगस्त को 364 के तहत सरताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो-तीन दिन पहले सरताज को गिरफ्तार कर उसे रिमांड पर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे गुड़िया के चरित्र पर संदेह था, इसलिए उसने 11 अगस्त को उसकी तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी और शव को चादर में लपेटकर बेड के अंदर छिपा दिया।

बदबू न आए इसलिए फ्रीज का दरवाजा खोल दिया। साथ ही खिड़कियों को कसकर बंदकर कीलियों से ठोक दिया।
सरताज को बृहस्पतिवार रात मौके पर लेकर पहुंची पुलिस ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो बदबू के चलते वहां ठहरा नहीं जा रहा था।

शव पर से चादर हटाने पर खाल भी साथ में उधड़ आई। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है, पोस्टमार्टम कराकर यूपी पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें