फोटो :: सोनीपत में बार एसोसिएशन की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप की शुरुआत करते पदाधिकारी। स्रोत बार ए
सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन की सोमवार को बार प्रधान कमल हुड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बार के उत्थान, पारदर्शिता और अधिवक्ताओं के हितों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया। इसके माध्यम से जिला न्यायालयों के फैसलों और गतिविधियों की जानकारी अब जल्द पहुंचाई जा सकेगी।
बैठक में उपप्रधान सोनू भारद्वाज, सचिव संदीप खरब, कोषाध्यक्ष परवीन ढिल्लो और संयुक्त सचिव कृतिका दहिया सहित काफी अधिवक्ता मौजूद रहे। पत्रकारवार्ता में बार प्रधान ने बताया कि अधिवक्ताओं और मीडिया के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से व्हाट्सएप ग्रुप की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से जिला न्यायालयों के महत्वपूर्ण फैसले, बार एसोसिएशन की गतिविधियां और अन्य कानूनी जानकारियां समय-समय पर साझा की जाएंगी ताकि पारदर्शिता और समन्वय को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में बार के समग्र विकास, अधिवक्ताओं की सुविधाओं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता और बेहतर संवाद के माध्यम से ही बार एसोसिएशन को नई दिशा दी जा सकती है।