फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जूनियर नेशनल में अखिल राणा ने स्वर्ण और रोबिन ने कांस्य पदक जीता

Mon, 13 Apr 2026 08:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : : जूनियर नेशनल का स्वर्ण पदक विजेता अखिल के साथ प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा। स्रोत प्रशिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के गांव हुल्लाहेड़ी के पहलवान अखिल राणा ने स्वर्ण और जुआं के पहलवान रोबिन ने कांस्य पदक जीता है। अखिल ने 87 किलोग्राम भार वर्ग तो 67 किलो में रोबिन ने शानदार प्रदर्शन किया।

अखिल राणा वर्तमान में सोनीपत स्थित रविंद्र छिक्कारा कुश्ती अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके कोच और साथियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा ने बताया कि ग्रीको रोमन वर्ग में सबको पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


अखिल की इस उपलब्धि पर गांव हुल्लाहेड़ी में खुशी मनाई गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इससे पहले अखिल राणा ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


गांव जुआं कुश्ती अकादमी के पहलवान रोबिन ने 67 किलो में कांस्य पदक जीता। अखाड़ा संचालक संजीत पहलवान, प्रशिक्षक डालमिया और बलवंत ने उन्हें लगातार प्रशिक्षण दिया। रोबिन के चाचा व उनके प्रशिक्षक डालमिया ने बताया कि लगातार कड़ी मेहनत से ही वह कांस्य पदक जीत सके हैं।

फोटो : : जूनियर नेशनल का स्वर्ण पदक विजेता अखिल के साथ प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा। स्रोत प्रशिक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें