फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हमलावर ने कहा था ऐसे लठ मारे हैं कि दो-चार दिन में मर जाएगा, तोड़ा दम

Sun, 25 Jan 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :14: सोनीपत के गांव जुआं में हुई बुजुर्ग की हत्या का आरोपी राकेश।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जुआं में नहर के पास बनी कुटिया के बाहर लाठी से किए गए जानलेवा हमले ने आखिरकार दिव्यांग बुजुर्ग की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। आरोपी ने हमला करने के बाद कहा था कि ऐसे लठ मारे हैं कि दो-चार दिन में तड़प-तड़प कर मर जाएगा। पुलिस आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

18 जनवरी की देर शाम को गांव जुआं निवासी दिव्यांग बुजुर्ग वजीर सिंह (70) के सिर पर लाठी से हमला किया गया था। आरोप गांव के ही राकेश पर लगा था। गांव के नरेश दास ने इसे लेकर 19 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह पांच साल से गांव के बाहर नहर के पास कुटिया में रहते हैं।
उन्होंने बताया कि गांव के वजीर दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह अक्सर उनके साथ रहते हैं। 18 जनवरी की शाम को जब वह चौबारे में दूध गर्म करने गए थे तो उन्हें मार दिया की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि राकेश लाठी से वजीर के सिर पर वार कर रहा था। उसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया था।
विज्ञापन

वजीर को पहले बीपीएस खानपुर ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन अब हत्या की भी धारा जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें