पौधे लगाते हुए राजीव जैन साथ में सोसाइटी के निवासी। स्रोत : पाठक
सोनीपत। होम सिटी सोसाइटी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-15 की ओर से साप्ताहिक अभियान स्वच्छ एवं सुंदर सोसाइटी का वार्षिक उत्सव सोमवार को मनाया गया। पूर्व मेयर राजीव जैन के सहयोग से सभी सदस्यों ने इस अभियान में शामिल होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
पूर्व पार्षद त्रिभुवन बबिता कौशिक एवं सुरेंद्र मदान का भी इसमें सहयोग रहा। राजीव जैन के मार्गदर्शन में सोसाइटी के सदस्य ने सोसाइटी और आसपास में 100 से अधिक पौधे लगाए। नए गमले भी लगाए। राजीव जैन ने सभी सोसाइटी के सदस्यों के कार्य की सराहना की।
इस आयोजन में आरके गुप्ता, भारत दुआ, हरिप्रकाश नैन, रमेंद्र सिंह, कर्मवीर सरोहा, अनिल पाण्डेय, राजपाल, प्रताप चिकारा, सुरेंद्र शर्मा ने अपनी भागीदारी दी।