सोनीपत। बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर लंबे समय से चल रही जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद अब बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र में जलभराव और निकासी की दिक्कत को लेकर लगातार शिकायतें उठाई जा रही थीं लेकिन अब इसे दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की संभावना है।
बीसवां मील से बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले हाईवे से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। मार्ग के माध्यम से 14 गांवों और पांच रेजिडेंशियल कॉलोनियों का सीधा संपर्क है। कई महीनों से जलभराव और गड्ढों के कारण ग्रामीणों, कॉलोनीवासी और रोजाना आने-जाने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। हाईवे पर पानी भरने से लोग मजबूरी में दूसरे मार्गों का सहारा लेने के लिए विवश हैं।
लोगों की मांग थी कि सड़क के जीर्णोद्धार के साथ यदि प्रभावी जल निकासी तंत्र बनाया जाय तो क्षेत्र में सुचारु यातायात बहाल होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। इसे लेकर स्थानीय विधायक कृष्णा गहलावत की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बीसवां मील से बारोटा चौकी तक रोड को ठेकेदार के माध्यम से ठीक कराने की घोषणा कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर अधिकारियों ने हाईवे पर निकासी से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
मैं बहादुरगढ़ हाईवे के पास शादी समारोह में आया तो यहां के हालात देखकर चकित रह गया। विकास का वादा करने वाली भाजपा सरकार को इस मार्ग की दुर्दशा पर तुरंत पहल करनी चाहिए। स्टेट हाईवे होते हुए इसकी बदतर हालत है। पानी निकासी का प्रबंध जल्द होना चाहिए। -धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व सांसद।
बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर पानी की निकासी नहीं होने से हालात बदतर हो चुके हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। मैं स्वयं लोगों के साथ आंदोलन कर चुका हूं। अब इस हाईवे पर जल्द हालात सुधरने चाहिए। -जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक।
हाईवे पर पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पहल शुरू हो गई है। मैं इसे लेकर प्रयासरत हूं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राई आगमन के दौरान घोषणा कर दी है। इस मार्ग का पुनर्निर्माण ठेकेदार के माध्यम से कराया जाएगा। पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। लोगों की परेशानी को देखते हुए निकासी का स्थायी प्रबंध कराया जाएगा।-कृष्णा गहलावत, विधायक, राई।
फोटो :36: सोनीपत में बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट पर हाईवे पर भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो :36: सोनीपत में बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट पर हाईवे पर भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो :36: सोनीपत में बीसवां मील-बहादुरगढ़ स्टेट पर हाईवे पर भरा दूषित पानी। संवाद