फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवाई हमले का सायरन बजते ही कॉलेज में मची हलचल, चंद मिनटों में शुरू हुआ बचाव अभियान

विज्ञापन
फोटो: टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मॉक ड्रिल के दौरान घायल को लेकर जाती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत
विज्ञापन
-जिला प्रशासन की संयुक्त मॉक ड्रिल में पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और एनसीसी की टीमों ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

-घायलों को निकालने से लेकर अस्पताल पहुंचाने तक का किया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सुबह के करीब 10 बजकर 8 मिनट पर टीकाराम कन्या महाविद्यालय में अचानक हवाई हमले का सायरन गूंज उठा। सायरन बजते ही परिसर में हलचल शुरू हो गई। कुछ ही देर में पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और एनसीसी की टीमें सक्रिय हो गईं। किसी ने सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली तो कोई बचाव अभियान में जुट गया। यह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित संयुक्त मॉक ड्रिल का दृश्य था।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सायरन बजने के साथ ही मॉक ड्रिल शुरू हो गई। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों को प्राथमिक उपचार देने में जुट गई। अग्निशमन विभाग ने आगजनी जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों का प्रदर्शन किया। वहीं एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और अन्य स्वयंसेवकों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी अभ्यास में भागीदारी की।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष चंद्र ने कहा कि आपदा कभी भी और किसी भी रूप में आ सकती है। ऐसे समय में तैयारी करना जरूरी है। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़, जिला कमांडेंट होमगार्ड सुरेंद्र हुड्डा, एनडीआरएफ इंचार्ज युद्धवीर सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उषा दहिया, रोटरी क्लब के सचिव गौरव और पशुपालन विभाग से डॉ. विरेंद्र रंगा मौजूद रहे।
-
घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक का अभ्यास किया
मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और प्रभावितों को बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की गई। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने की तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

-
सूचना तंत्र और विभागों के तालमेल की भी हुई जांच
अभ्यास के दौरान सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को भी परखा गया। जरूरत पड़ने पर टीमें किस तरह एक-दूसरे का सहयोग करती हैं, इसका भी आकलन किया गया। प्रशासन का उद्देश्य वास्तविक आपदा के दौरान होने वाली देरी और अव्यवस्था की आशंका को कम करना रहा।
-

फोटो: टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मॉक ड्रिल के दौरान घायल को लेकर जाती एनडीआरएफ की टीम। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें