फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जागा एनएचएआई, हाईवे पर फिर चमकने लगी सफेद पट्टी

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास सफेद पट्टी लगाती टीम। संवाद
विज्ञापन
-धूमिल हो चुकी सफेद पट्टियों का मुद्दा संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था
विज्ञापन

-अब हाईवे पर शुरू हुआ सुधार कार्य-रात के अंधेरे में लेन की पहचान होगी आसान, वाहन चालकों को मिलेगी बेहतर दृश्यता
-नेशनल हाईवे-44 पर राई क्षेत्र से अभियान की शुरुआत, चरणबद्ध तरीके से हाईवे के अन्य हिस्सों में भी बिछाई जाएगी नई पट्टी
-पुरानी पट्टियां मिटने से वाहन चालकों को हो रही थी परेशानी, रिफ्लेक्टर स्टड्स भी लगाए जा रहे
-थर्मोप्लास्टिक पेंट से हो रहा कार्य, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की दिशा में एनएचएआई की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खबर का असर हुआ और सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक अहम मुद्दा अब कार्रवाई में बदलने लगा है। नेशनल हाईवे-44 पर धूमिल हो चुकी सफेद पट्टियों का मामला संवाद न्यूज एजेंसी ने अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए हाईवे पर दोबारा सफेद पट्टियां लगाने का काम शुरू कर दिया है। राई क्षेत्र में शुरू हुई इस पहल से अब रात के समय वाहन चालकों को सड़क और लेन की सीमाएं स्पष्ट दिखाई दे सकेंगी।
नेशनल हाईवे-44 पर बनाई गई सफेद पट्टियां समय के साथ मिटने और धूमिल होने लगी थीं। इसका सीधा असर वाहन चालकों की दृश्यता पर पड़ रहा था। विशेषकर रात के समय, कम रोशनी और धुंध के दौरान सड़क की लेन तथा किनारों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था। इससे वाहन चालकों के लेन से भटकने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अब एनएचएआई ने सफेद पट्टियों को दोबारा बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


रात के अंधेरे में भी साफ नजर आएंगी सड़क की सीमाएं
नई सफेद पट्टियां लगाने का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को लेन की स्पष्ट पहचान कराना है। इससे रात के समय भी चालक आसानी से अपनी लेन में वाहन चला सकेंगे। इसके साथ ही हाईवे पर जगह-जगह रिफ्लेक्टर स्टड्स भी लगाए जा रहे हैं। वाहनों की हेडलाइट पड़ते ही ये रिफ्लेक्टर दूर से चमकेंगे और चालकों को सड़क की दिशा तथा सीमाओं का संकेत देंगे।

थर्मोप्लास्टिक पेंट से तैयार हो रही नई पट्टियां
एनएचएआई की ओर से सफेद पट्टियां बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले थर्मोप्लास्टिक पेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह सामान्य पेंट की तुलना में अधिक टिकाऊ होता है और रात के समय बेहतर दृश्यता देने में सहायक है। पहले चरण में राई क्षेत्र में काम शुरू किया गया है। इसके बाद हाईवे के अन्य हिस्सों में भी चरणबद्ध तरीके से सफेद पट्टियां लगाने की योजना है।

धुंध और कम रोशनी में हादसों का खतरा होगा कम
सड़क सुरक्षा संगठन के संदीप बत्रा के अनुसार, रात के समय और धुंध के दौरान सड़क की सीमाएं स्पष्ट दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार चालक अनजाने में अपनी लेन से बाहर निकल जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। सफेद पट्टियों और रिफ्लेक्टरों की मदद से सड़क की दृश्यता बेहतर होगी। इससे लेन अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी और गलत ओवरटेकिंग जैसी स्थितियों से होने वाले हादसों का खतरा भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन


-सड़क सुरक्षा प्राधिकरण की प्राथमिकता है। सफेद पट्टियां लगाने का उद्देश्य वाहन चालकों को हर परिस्थिति में लेन स्पष्ट दिखाई देना सुनिश्चित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।


प्रांजल मिश्रा, परियोजना अभियंता, एनएचएआई

फोटो :: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास सफेद पट्टी लगाती टीम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें