फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दमघोंटू हुई हवा, एक्यूआई 381 पहुंचने के साथ छाया स्मॉग

Wed, 12 Nov 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45: सोनीपत के मुरथल जीटी रोड के पास सड़क किनारे जलाया गया कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में हवा दमघोंटू हो गई है। मंगलवार को वायु प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच गया। एक्यूआई का स्तर बढ़कर 381 दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा। वातावरण में सुबह हल्का स्मॉग छाया रहा। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-3 (ग्रैप-3) लागू कर दिया है। इसके तहत जिले में निजी निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही मगर प्रदूषण घटने के बजाय और बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक गिर सकता है
दिल्ली में बढ़ाई गई सख्ती

दिल्ली में बीएस-4 श्रेणी के प्राइवेट वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है जबकि व्यावसायिक वाहनों पर पहले से ही प्रतिबंध है। प्रदूषण का स्तर यूं ही बना रहा तो पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


धूल से जुड़े कार्यों पर रोक

ग्रैप-3 के तहत अब खोदाई, बोरिंग, ड्रिलिंग, स्ट्रक्चरल कंस्ट्रक्शन, वेल्डिंग, तोड़फोड़, टाइल काटने, ग्रांइडिंग, पेंटिंग, पॉलिशिंग और वार्निशिंग जैसे धूल फैलाने वाले कार्यों पर रोक रहेगी। हालांकि, रेलवे, अस्पताल, राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाएं, हाईवे और पावर डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े कार्यों को छूट दी गई है। ग्रैप लागू होेने के बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। गांव मुरथल के पास कूड़े में आग लगी दिखाई दी।



छह निर्माण परियोजनाओं को नोटिस

ग्रैप-3 लागू होने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम सक्रिय हो गई है। क्षेत्रीय अधिकारी अजय मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को रामपुर, सेक्टर-35 और खरखौदा क्षेत्र में छह निर्माण परियोजनाओं की जांच की गई। धूल नियंत्रण के नियमों का पालन न करने पर सभी परियोजनाओं को नोटिस जारी किए गए, साथ ही चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
ठंड बढ़ने से वातावरण में नमी बढ़ी है जिसके चलते प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। तेज हवा चलने पर ही राहत मिलेगी। कुछ दिन तक एक्यूआई में खराब श्रेणी में बना रह सकता है। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें