फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समय से पहले रोपी गई धान की फसल को कृषि विभाग ने स्प्रे कर किया नष्ट

Fri, 26 Apr 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। गांव खेवड़ा में नियमों की अनदेखी कर खेत में धान की रोपाई करना गांव दीपालपुर के किसान को महंगा पड़ गया। कृषि विभाग की टीम ने कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा के नेतृत्व में खेवड़ा गांव में पहुंचकर किसान की ओर से रोपी गई धान के पौधों पर दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कर दिया। किसान को शाम तक खेत की जुताई करने का निर्देश दिया। कृषि विभाग ने पहले किसान को नोटिस भी जारी किया था। इसके तहत किसान को फसल नष्ट करने के निर्देश दिए थे।

रबी सीजन अंतिम चरण में पहुंच गया है। खरीफ सीजन में मुख्य तौर पर धान की रोपाई व बिजाई की जाती है। धान उगाने में सिंचाई की अधिक आवश्यकता पड़ती है। मई में गर्मी अधिक होती है, ऐसे में धान की फसल के लिए भूजल का इस्तेमाल अधिक करना पड़ता है। जिले में 15 जून के आसपास प्री मानसून की दस्तक हो जाती है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को 15 जून के बाद ही धान की रोपाई करने के निर्देश दिया है। इसी बीच कृषि विभाग को सूचना मिली थी की खेवड़ा गांव में धान की रोपाई की जा रही है। इसके बाद विभाग हरकत में आया। निर्धारित समय से पहले धान की रोपाई करने वाले किसान पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। जुर्माना अदा न करने पर किसान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


विभाग को पता लगा कि खेवड़ा में दीपालपुर के किसान ने धान की रोपाई की है और पौध लगाई है। उसे नोटिस देने के बाद वीरवार को कृषि विभाग की टीम खेवड़ा गांव में पहुंची तो किसान ने खेत में पानी को सूखा रखा था, लेकिन धान की फसल को नष्ट नहीं किया था। किसान ने खेत में पौध भी तैयार की हुई थी। ऐसे में कृषि विभाग की टीम ने खुद कार्रवाई करते हुए फसल का नष्ट किया। कृषि विभाग की टीम में सोनीपत कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. संदीप वर्मा, राई बीएओ अमरजीत सिंह, बीईओ गन्नौर आनंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




वर्जन

जल संरक्षण के लिए 15 जून से पहले धान की रोपाई पर रोक लगाई गई है। जानकारी मिली थी कि गांव खेवड़ा में दीपालपुर के किसान ने तीन एकड़ भूमि में धान की रोपाई की है। इसके बाद स्प्रे कर फसल को नष्ट किया गया है। किसानों से आह्वान है कि वह 15 मई से पहले पौध न उगाएं और 15 जून से पहले धान की रोपाई न करें।-डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें