फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त को अपना मांगपत्र सौंपते किसान। स्रोत: मोर्चा
- फोटो : Samvad
सोनीपत। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में हाईटेंशन लाइन से पीड़ित किसानों ने बैठक की। इसमें गांव जाजी से आईएमटी खरखौदा में जाने वाली हाईटेंशन लाइनों से करीब 10 गांव किसान पहुंचे।
उन्होंने 30 जनवरी से लागू प्रदेश सरकार की नई मुआवजा पॉलिसी के तहत अपनी मार्केट रेट कमेटी की मांग रखी। इस पर उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को उचित निर्देश दिए और किसानों को आश्वस्त किया कि उनके हितों का संरक्षण किया जाएगा भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र लोहचब ने कहा कि करीब 40 गांव के लोग एकजुट रहे।
इससे पावर ग्रिड मैनेजमेंट और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम पर किसानों का दबाव बना रहे। 30 जनवरी को हाईटेंशन लाइनों को भी मार्केट रेट कमेटी से लाभ के प्रावधान आ गए हैं। दहिया चौबीसा खाप के प्रधान उमेश दहिया ने बताया कि पावर ग्रिड की हाइटेंशन लाइन को लेकर माहरा गांव का मार्केट रेट 2 करोड़ 74 लाख रुपये तय हो चुका है। 17 गांव का वास्तविक मार्केट मूल्य जल्द तय होगा। इस दौरान सरपंच कवित, सुनील, महेंद्र, राजपाल, सूरज, नवीन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।