फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 1 मई को मनाया जाएगा मजदूर दिवस

Fri, 24 Apr 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के अशोक विहार में बैठक करते केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के पदा​धिक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों की बैठक वीरवार को एआईयूटीयूसी के कार्यालय अशोक विहार में हुई। ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि मजदूर दिवस 1 मई को जिलेभर में मनाया जाएगा। मजदूर-कर्मचारियों के ऊपर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन

चार लेबर कोड लाकर श्रम कानून को समाप्त कर दिया गया है। संघर्षों से मिले अधिकारों को छीना जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी 1 व 2 मई को दमकल कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में हड़ताल करने जा रहे हैं। 1 मई को सुबह 10 बजे नगर निगम कार्यालय पर मई दिवस मनाया जाएगा। उन दौरान निगम कार्यालय से बस अड्डे तक आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सीआईटीयू के नेता सिलकराम मलिक, एआईयूटीयूसी के नेता बलवान सिंह, प्रताप सिंह, ईश्वर सिंह राठी, सर्व कर्मचारी संघ के नेता देशराज नैन, भट्ठा विकास मंच के नेता रामदिया रत्तेवाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता एमएस भनवाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें