फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निर्वस्त्र कर फोटो खींच नकदी ऐंठने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Fri, 06 Dec 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने व्यक्ति को झांसे में फंसाने के बाद निर्वस्त्र कर फोटो खींचकर नकदी ऐंठने के मामले में एक और आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी गांव चिटाना निवासी दीपक राज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीन महिलाओं व आरोपी मंदीप को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी शिकायतकर्ता ने 27 जुलाई को पुलिस को बताया था कि वह फिलहाल सेक्टर-10 क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह 17 मई को अपनी कार में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। जब वह बहालगढ़ चौक पर पहुंचे तो दो महिलाओं ने लिफ्ट लेने का इशारा कर उनकी कार को रुकवा लिया था। महिलाओं ने भी यूपी जाने की बात कहकर लिफ्ट ली थी। उनमें करीब 30 साल की महिला आगे की सीट पर बैठ गई थी। उसने बातचीत में अपना नाम प्रीति दहिया बताते हुए उनका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद महिला उनके साथ बात करने लगी। उसने 2 जून को उनके पास कॉल कर उन्हें सस्ता प्लॉट दिलाने के बहाने ककरोई रोड स्थित घर बुलाया था। वहां पर एक अन्य महिला प्रवेश भी थी। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया था। उसने जबरन उनके कपड़े उतार दिए थे। साथ ही अपने कपड़े भी उतार दिए थे।

इसी दौरान प्रवेश ने कॉल कर एक महिला व दो युवकों को बुलाया था। उन्होंने धमकी दी थी कि तेरी वीडियो बना ली है। अगर दो लाख नहीं दिए तो वायरल कर देंगे पीड़ित का आरोप था कि बदनाम करने की धमकी देकर उनकी जेब से 16740 रुपये, गाड़ी की चाबी, कागजात निकाल लिए थे। ज्यादा पैसे मांगने पर उन्होंने अपने दोस्त से आरोपी प्रीति के नंबर पर 25 हजार व एक अन्य दोस्त से चार हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी दीपक राज को गिरफ्तार करके चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें