फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी के शीशे तोड़कर पर्स और मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Aug 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गन्नौर में शनिवार की रात गाड़ी का शीशा तोड़कर दो मोबाइल फोन और पर्स चोरी करने के आरोपी प्रदीप निवासी गांव दतौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

15 अगस्त को सुनील निवासी गांव भोडवाल माजरी ने थाना गन्नौर में शिकायत दी कि गन्नौर रेलवे रोड पर उनकी गाड़ी ऑफिस के बाहर खड़ी थी। उसमें दो मोबाइल फोन और नौ हजार रुपये से भरा पर्स था।
उन्होंने बताया कि सुबह उठकर देखा तो गाड़ी के सभी शीशे टूटे हुए थे। गाड़ी के अंदर ईंटें पड़ी हुई थीं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी प्रदीप निवासी गांव दतौली को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें