फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गड्ढे में ई-रिक्शा पलटने से गिरी महिला, लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 18 Aug 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12. सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर गड्डे में ई-रिक्शा पलटने से गिरी महिला। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर आर्य समाज और दुर्गा मंदिर के बीच कई महीने से पानी भरने के कारण सड़क बड़े गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। स्थिति यह है कि रोजाना दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को एक महिला ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। ओल्ड डीसी रोड पर ई-रिक्शा गड्ढे की वजह से पलट गया इससे महिला गिर गई। आसपास के लोगों ने महिला को संभालने के साथ नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सड़क सुरक्षा संगठन के संदीप बत्रा ने बताया कि ओल्ड डीसी रोड पर कई बार वाहन पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत और गुहार के बावजूद नगर निगम अधिकारी और नेता बारिश का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों का दर्द सुनने और समस्या का स्थायी समाधान करने की जगह उन्हें अपने हालात पर ही छोड़ दिया गया है। लोगों का आरोप है कि सड़क की दशा ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि जल्द ओल्ड डीसी रोड पर बने गड्ढों को भरा जाए और सड़क का निर्माण किया जाए ताकि वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को राहत मिल सके।
लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन सड़कों पर उतरकर रोष प्रदर्शन करेंगे।

फोटो 12. सोनीपत में ओल्ड डीसी रोड पर गड्डे में ई-रिक्शा पलटने से गिरी महिला। स्रोत: वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें