फोटो : 16: आरोपी सतपाल। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। थाना बरोदा की पुलिस टीम ने नहर के पानी को लेकर हुए विवाद में कस्सी से हमला करने के आरोप में नामजद आरोपी सतपाल निवासी गांव छपरा को गिरफ्तार कर लिया है।
20 अगस्त को राहुल निवासी गांव छपरा ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि नहर के पानी को लेकर हुए विवाद में सतपाल ने उन पर कस्सी से हमला कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कस्सी भी बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।