फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व विधायक की सजा स्थगित कर जमानत देने का आप ने किया विरोध, जलाया पुतला

Sun, 28 Dec 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत में गीता भवन चौक पर भाजपा सरकार व पूर्व विधायक का पुतला जाते आप पदा​धिकारी व का
विज्ञापन
सोनीपत। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर गीता भवन चौक पर उन्नाव दुष्कर्म कांड मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा स्थगित कर जमानत देने के विरोध में भाजपा सरकार व पूर्व विधायक का पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आप नेता विमल किशोर ने बताया कि पीड़िता का जून 2017 में कुलदीप सेंगर तथा उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था जिसकी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी तो पीड़िता ने उत्तर प्रदेश सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी। उसके बाद मामला सीबीआई को दिया गया था। पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर मामला दिल्ली की अदालत में चलाया गया जहां उनको उम्रकैद की सजा सुनाई गई। जिला सचिव विकास दहिया ने बताया कि अब दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा को स्थगित कर जमानत दे दी। आम आदमी पार्टी इसका सख्त विरोध करती है। पार्टी मांग करती है कि कुलदीप सेंगर को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव सरोजबाला राठी, लोकसभा सचिव राजेश सरोहा, अमर दत्त भारद्वाज, वंश आर्य, शेर मोहम्मद, योगेशपाल, सुनील, अजय टोंक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें