फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश का 27वां ऑक्सीजन बाग भटाना जाफराबाद में लगाया

Mon, 20 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के गांव भटाना जाफराबाद में लगाए गए ऑक्सीजन बाग के शुभारंभ पर पौधरोपण करते मुख्य
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भटाना जाफराबाद में रविवार को हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश का 27वां ऑक्सीजन बाग तैयार किया गया। करीब तीन एकड़ क्षेत्र में फैले इस बाग में ग्रामीणों और पर्यावरण मित्रों की मदद से 1100 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। सुबह हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण में हिस्सा लिया।
वीरेंद्र बढ़खालसा ने ग्रामीणों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण से निपटने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका पौधरोपण है। उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करें ताकि वातावरण शुद्ध और स्वस्थ बना रहे।
विज्ञापन


गांव के सरपंच कर्मबीर सिंह ने बताया कि पंचायत की ओर से बाग में छोटा तालाब और पौधों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि पेड़ बनने तक इन पौधों की पूरी देखभाल की जाएगी। संत गोपालदास ने कहा कि विकास के साथ-साथ हरित क्षेत्र में कमी आई है ऐसे में हर गांव में ऑक्सीजन बाग लगाना समय की जरूरत है। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

ट्रीमैन देवेंद्र सूरा ने कहा कि ऑक्सीजन बाग अभियान का मकसद केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ और ताजगी भरा वातावरण देना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी गांवों में ऐसे बाग लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, तीर्थ राणा, जिला पार्षद संजय बड़वासनिया, परिमल कुमार, मोनू बाघडू, भठगांव के सरपंच नीरज, जुआं के सरपंच विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें