फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 115वें सावन जोत महोत्सव का आगाज

Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के हनुमान मंदिर में 115वें सावन जोत महोत्सव को लेकर आयोजित भजन संध्या में किशोर
विज्ञापन
सोनीपत। हनुमान मंदिर परिसर में श्री सेवा समिति महावीर दल ने 115वें सावन जोत महोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में एक शाम राधा-कृष्ण के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार पानीपत से भजन गायक नरेश सहगल ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र मदान, सुमित बत्रा ने शिरकत की। प्रधान हरीश चावला, सचिव राजेश बजाज ने बताया कि श्री सेवा समिति महावीर दल, सोनीपत एवं श्री मुलतान जोत सभा, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में 3 अगस्त को अरुण दास महाराज के सानिध्य में 115वां सावन जोत महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम हरिद्वार के श्री स्वामी जगन्नाथ धाम, भीम गोडा में किया जाएगा।
महोत्सव में विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, कांग्रेस नेता कमल दिवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हरीश चावला ने बताया कि महोत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। हनुमान जी का स्वरूप धारण करने के लिए लव रेलन व ध्रुव बघेल 40 दिन के व्रतों पर बैठे हैं। गंगा मैया के तट पर होने वाले सावन जोत महोत्सव के लिए समिति के सभी 2 अगस्त को हरिद्वार के लिए जाएंगे।

फोटो 01- सोनीपत के हनुमान मंदिर में 115वें सावन जोत महोत्सव को लेकर आयोजित भजन संध्या में किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें