फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकारी स्कूलों में जल्द पहुंचेंगी पाठ्य पुस्तकें, शिक्षा विभाग ने की तैयारी

Thu, 17 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें इसी सप्ताह स्कूलों में उपलब्ध करवाने की तैयारी तेज कर दी गई। शिक्षा विभाग ने इस दिशा में पहल शुरू करते हुए किताबें मंगवा ली हैं। हालांकि अभी कुछ अन्य किताबें भी जल्द पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन


जिले के सभी स्कूलों में समय पर पुस्तकें पहुंचाने के लिए पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा को वितरण केंद्र बनाया गया है। यहां पुस्तकों का संग्रह कार्य किया जा रहा है। काफी किताबें पहुंचने के बाद अब इन्हें संबंधित स्कूलों में भेजा जाएगा, जिससे छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। किताबें समग्र शिक्षा अभियान के तहत वितरित की जाएंगी। यह तीन योजनाओं का समन्वित रूप है। इसमें सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कक्षा 9 से 12 तक के लिए व शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के प्रशिक्षण और विकास के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। किताबें वितरण योजना का संचालन केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से होता है। इसमें केंद्र सरकार 60 फीसदी और राज्य सरकार 40 फीसदी खर्च वहन करती है।
विज्ञापन



पाठ्य पुस्तकों का वितरण विवरण

- 420 प्राथमिक स्कूलों के लिए प्राप्त पुस्तक सैट

अंग्रेजी माध्यम
कक्षा 1: 1270 सेट

कक्षा 2: 1092 सेट

कक्षा 3: 1139 सेट

कक्षा 4: 1156 सेट

कक्षा 5: 1029 सेट

हिंदी माध्यम
कक्षा 1: 6068 सेट

कक्षा 2: 6084 सेट

कक्षा 3: 6567 सेट

कक्षा 4: 7752 सेट

कक्षा 5: 8872 सेट

-77 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वितरण

कक्षा 6: 7326 सेट

कक्षा 7: 6697 सेट

कक्षा 8: 6720 सेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें