फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद को सुहागिन औरतों के सिंदूर की कीमत पता चली : गहलावत

विज्ञापन
फोटो 27 : मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत।
विज्ञापन
सोनीपत। मानव अधिकार संरक्षण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत ने कहा कि अब आतंकवाद को सुहागिन औरतों के सिंदूर की कीमत पता चली है। पहलगाम हमले के बाद देश में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश था। इसके जवाब में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। सेना के इस ऑपरेशन सिंदूर से देश की जनता सहमत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव अधिकार भी हर मानव को अपनी आत्मरक्षा की सुरक्षा प्रदान करते हैं। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद संख्या 15 के अनुसार कोई भी राष्ट्र विदेशी जमीन से पनपने वाले आतंकवाद पर हमला कर अपनी सुरक्षा कर सकता है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ किया है। इसको धर्म और संप्रदाय से नही जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें