फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शौचालयों की सफाई का टेंडर खत्म, मेयर ने जताई नाराजगी

Tue, 25 Mar 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने शहर में सोमवार को सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। शौचालय बदहाल होने की वजह से उन्होंने नाराजगी जताई। निगम अधिकारियों ने बताया कि शौचालयों की सफाई के लिए दिया गया ठेका समाप्त हो गया है, इसके चलते सफाई नहीं हो रही है। इस पर मेयर ने निर्देश दिए कि भविष्य में ठेका खत्म होने से पहले नया ठेका छोड़ा जाए ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन

मेयर कालूपुर चुंगी स्थित शौचालय पर पहुंचे तो वहां कर्मचारी नदारद मिला। लोगों ने शिकायत की कि वह ड्यूटी में लापरवाही बरतता है। पुलिस लाइन के बाहर शौचालयों के दरवाजे टूटे मिले। तिरंगा चौक पर शौचालय का सीवर लाइन का कनेक्शन टूटा मिला। उसके बाद मेयर मुरथल अड्डा चौक पर पहुंचे। वहां दुकानदारों ने उन्हें बताया कि शौचालय में एक सप्ताह से सफाई नहीं हो रही है। कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहता। सुभाष स्टेडियम के बाहर केवल पुरुषों के लिए बनाया गया है। शौचालय की सफाई भी दुकानदार ही करवाते हैं। अग्रसेन चौक स्थित शौचालय के भी रखरखाव में कमी नजर आई। मेयर ने अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें