फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कोहरे से दो डिग्री तक गिरा पारा, सड़क और रेल यातायात रहा प्रभावित

Sun, 19 Feb 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
कोहरे के बीच सड़क से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर वातावरण में बदलाव आया और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई। हवा के थमने से शनिवार तड़के घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण जहां दृश्यता घटकर 30 से 50 मीटर तक रह गई थी। वहीं तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। कोहरे का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रहा, जिससे सड़कों पर वाहन दिन में भी लाइट जलाकर एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए नजर आए। वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से तीन घंटे तक की देरी से चली।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा भी बढ़ गई और हवा भी बंद हो गई। जिस कारण शुक्रवार देर रात से कोहरे का प्रभाव बढ़ना शुरू हो गया था। तड़के तक ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता बेहद कम रही। सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वाहनों की गति पर भी ब्रेक लगे रहे। कोहरे का असर कम होने के बाद ही वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले तक जिले का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


कोहरे से गेहूं की फसलों को मिलेगा फायदा
गोहाना खंड में कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि फरवरी महीने में कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। शनिवार को कोहरे के चलते तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि खेत में हल्की सिंचाई की व्यवस्था रखें। इससे फसल की बढ़वार तेजी से होगी। कोहरे से गेहूं और गन्ने की फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन


कितनी देरी से चलीं ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम देरी
11078 झेलम एक्सप्रेस 2.00 घंटे
04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर 0.52 घंटे
04472 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर 0.45 घंटे
12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस 0.35 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 1.17 घंटे
04588 पानीपत- दिल्ली पैसेंजर 0.40 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 0:40 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 0.55 घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 2.30 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 3.25 घंटे
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 2.34 घंटे
12925 पश्चिम एक्सप्रेस 1.02 घंटे
02581 दिल्ली-पानीपत 1.00 घंटा


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई थी और हवाएं बंद हो गई थी। जिससे कोहरे का प्रभाव बढ़ गया। शनिवार को कोहरा छाने से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी बदलकर दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो गई है। जिस कारण दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। वहीं 21 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा, जिससे हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे तापमान में फिर गिरावट आएगी।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें