फोटो 25: सोनीपत लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए लगी भीड़। संवाद
सोनीपत। तहसील कार्यालयों में सामूहिक अवकाश के बाद मंगलवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार पहुंचे। रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिल सकी। तहसील में रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड़ लगी रही। सभी तहसीलों में 153 रजिस्ट्री हुई। जिले में सोनीपत, खरखौदा, गोहाना व गन्नौर में तहसील हैं। जबकि खानपुर कलां व राई में उप तहसील हैं। तहसीलों में रोजाना रजिस्ट्री की जाती है, जबकि उप तहसील में मंगलवार, वीरवार व शुक्रवार को रजिस्ट्री होती है। बड़खल की महिला तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में सोमवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर थे। इसके चलते तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री व अन्य राजस्व कार्य भी नहीं हो सके। जिसके चलते सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचा। सामूहिक अवकाश के बाद मंगलवार को तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्यालय में पहुंचने पर शाम 5 बजे तक रजिस्ट्री की। तहसील कार्यालय में दिनभर रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
तहसील में इतनी हुई रजिस्ट्री
सोनीपत 52
खरखौदा 34
गन्नौर 32
राई 21
खानपुर कलां 10
गोहाना 4
तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को 153 रजिस्ट्री हुई। तहसीलों में रोजाना लोग बिना किसी परेशानी के रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
- जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार, सोनीपत