फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तहसीलदार जीवेंद्र सिंह डिमोट, कोर्ट ने दिया स्टे

Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना के तहसीलदार जीवेंद्र सिंह पर राजस्व विभाग ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें डिमोट कर नायब तहसीलदार बना दिया है। हालांकि, उन्होंने हाईकोर्ट में इस आदेश के खिलाफ आवेदन किया जिसके बाद कोर्ट ने स्टे दे दिया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में नायब तहसीलदार रहते हुए जीवेंद्र सिंह के खिलाफ एक शिकायत की जांच की गई थी जिसमें आरोप सही पाए गए। रूल-7 के तहत उनको चार्जशीट किया गया था। इसी आधार पर उन्हें शासन ने डिमोट कर दिया।
जीवेंद्र सिंह कई दिन से अवकाश पर हैं। इसी महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जिवेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की तो कोर्ट ने डिमोट ऑर्डर पर स्टे दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें