फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मॉल से लौट रही युवती को बंधक बनाने के लिए श्मशान घाट में लेकर जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पीड़िता के सामने अब शिनाख्त परेड कराई जाएगी।
विज्ञापन

मोहाना थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि शिनाख्त परेड होने के बाद ही आरोपी की पहचान खोली जाएगी। पीड़िता शाम के समय शहर से अपने गांव के बस स्टैंड पर पहुंची थी। यहां से पैदल अपने गांव जाने के लिए सुनसान रास्ते से गुजर रही थी। इस रास्ते पर वाहनों की ज्यादा आवाजाही नहीं है।
इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसे खींचकर पास की श्मशान भूमि के अंदर ले गया और मुंह और पैर को बांधकर उसके दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस ने पहचान करने के बाद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें