फोटो 23- सोनीपत के गन्नौर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविंद्र वत्स को प्लेयर ऑफ द मैच का
गन्नौर। रौनक पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में वीरवार को अपोलो क्रिकेट प्रीमियर लीग के तीसरे चरण के मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें तीन मुकाबले कराए गए। पहले मुकाबले में आरपीएस चैंपियंस ने 108 रन बनाए, जिसका पीछा करने उतरी गन्नौर रायल्स ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल की।
मुकाबले में राहुल को उनके 14 रन व तीन विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। दूसरे मुकाबले में गन्नौर रायल्स ने 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकुश रिबेल्स ने दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम किया। सचिन ने छह चौके की मदद से 31 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। तीसरे मुकाबले में बैंकर्स फाइटर ने 131 रन बनाए। टेहा इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम किया। रवींद्र वत्स ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रीमियर लीग का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।