फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पबनेरा गांव में नहाते वक्त यमुना में किशोर डूबा, तलाश जारी

Fri, 17 Jul 2026 08:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :दानिश ।
विज्ञापन
गन्नौर(सोनीपत)। पबनेरा गांव स्थित यमुना घाट पर शुक्रवार को नहाने के दौरान एक किशोर पानी में डूब गया। देर शाम तक सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक जारी रहा लेकिन सुराग नहीं लगा है। उमेदगढ़ गांव के दानिश पबनेरा गांव के राजकीय स्कूल के छात्र हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर के समय दानिश साथी अंश व दो अन्य के साथ यमुना के पबनेरा घाट गए थे। इस दौरान दानिश और अंश नहाने के लिए यमुना नदी में उतरे, जबकि दो अन्य साथी यमुना किनारे खड़े रहे। साथी दानिश व अंश की रील बना रहे थे। इसी बीच दानिश व अंश गहरे पानी में चले गए जिससे वह डूबने लगे।
विज्ञापन

घाट पर ठोकर लगाने का काम कर रहे श्रमिकों ने किसी तरह अंश को बचा लिया। जबकि दानिश यमुना में डूब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें