फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छेड़खानी से तंग किशोरी ने निगला जहर, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी ने छेड़खानी से तंग आकर जहर निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किशोरी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


किशोरी को जहर खाने के चलते 15 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बयान दर्ज किया तो पता लगा कि उसके गांव का युवक उसे करीब दो साल से तंग कर रहा था। वह डर के चलते किसी को कुछ नहीं बता रही थी। आरोपी उससे छेड़छाड़ कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। तंग आकर उसने जहर खा लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें