फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई-उपचार सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी, पंजीकरण काउंटरों पर लगी लंबी लाइन

Tue, 10 Jun 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सोमवार को ई-उपचार सॉफ्टवेयर करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी हुई। पंजीकरण काउंटर, गर्भवती के पंजीकरण, रक्त जांच लैब, रिपोर्ट वितरण का काम पूरी तरह ठप रहा। पंजीकरण काउंटर के सामने मरीजों की लंबी लाइन लग गई। कर्मचारियों ने हाथों से ओपीडी पर्ची बनाई।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को 2200 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल में आने वाले मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार और हड्डी रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। साॅफ्टवेयर बंद होने का मामला संज्ञान में आने पर प्रबंधन ने चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों से बातचीत की। उसके बाद ई-उपचार सॉफ्टवेयर चालू हो पाया।
वर्जन
ई-उपचार सॉफ्टवेयर में चंडीगढ़ से कोई तकनीकी खामी आ गई थी। सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा थी। मामला संज्ञान में आने पर उसी दौरान उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर उसे चालू कराया गया। -डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें