फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ई उपचार सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी, नहीं हो रहे एक्स-रे

विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे न होने के कारण खाली परिसर। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ई-उपचार सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने की वजह एक्स-रे नहीं हुए। इससे एक्स-रे कराने पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई। एक्स-रे मशीन बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की एक्स-रे विभाग में आवाजाही होती रही, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उन्हें बाहर निजी प्रयोगशाला में जाकर पैसे देकर एक्स-रे कराने पड़े।
नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे विभाग में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। सॉफ्टवेयर में खराबी होने के कारण शुक्रवार को एक्स-रे नहीं हो सके। बुधवार दोपहर सॉफ्टवेयर में अचानक खराब आ गई थी। इसकी वजह से एक्स-रे न होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीजों के एक्स-रे होते है। प्रबंधन की तरफ से अस्पताल में 24 घंटे एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में एक्स रे न होने के कारण मरीजों का इलाज भी प्रभावित रहा। इससे मरीजों को बाहर पैसे देकर एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधन की तरफ से एक्सरे विभाग के गेट पर मशीन खराब होने का नोटिस चस्पा दिया गया है। इस बारे में प्रबंधन की तरफ से संबंधित कंपनी को सूचित किया गया।

साॅफ्टवेयर में तकनीकी खराबी होने की वजह से एक्स-रे नहीं हो सके। इस बारे में सूचना अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कंपनी को दी गई है। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद एक्स-रे शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें