फोटो 50- सोनीपत के एसआरएम विश्वविद्यालय में आयोजित महोत्सव के समापन समारोह में मंच पर मौजूद अधि
- फोटो : reasi
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित एसआरएम विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक तकनीकी महोत्सव वर्ज 2के25 का भव्य समापन किया गया। इस आयोजन की थीम ऑनलाइन खेल “जीटीए” सीरीज रही, जिसने युवाओं में तकनीकी उत्साह को और अधिक प्रबल किया। मुख्य अतिथि सीए अनिल मेहता और को फाउंडर एवं सीईओ इलेक्बाइट सौरव कुमार रहे। महोत्सव में 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें 800 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। यह तकनीकी महाकुंभ देशभर के 100 से अधिक संस्थानों के एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को एक मंच पर लेकर आया। इसमें 50 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों, पूर्व विद्यार्थियों व एमएसएमई पैनल चर्चा ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महोत्सव के आयोजकों ने 10 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि रखी गई, जिसने देशभर के तकनीकी प्रतिभाओं को आकर्षित किया।
महोत्सव में 15 से अधिक स्पर्धाएं करवाई गई, जिनमें एसआरएम बिल्ड्स 6.0 नामक 24 घंटे के हैकाथॉन को विशेष रूप से सराहा गया। इसमें 112 टीमों के 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। हैकाथॉन में डीसेंट देव अनुपम, पंकज, मनीष, कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किया। टेक हस्लर इशिका हलदार, राही बासु, संगीता ने द्वितीय और साइबर क्रिटिक्स अभय राजपूत, हर्ष शर्मा, सौरव, अवनीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फ्लैग स्मेशर को सर्वश्रेष्ठ नवोदित टीम, जबकि टैक दिवस को सर्वश्रेष्ठ महिला टीम घोषित किया गया।