01 एमडीयू में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, डीन एकेडमिक
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फैकल्टी क्लब की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाते, वे व्यक्तित्व गढ़ते हैं और समाज का भविष्य निर्माण करते हैं।
उन्होंने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। यह कार्यक्रम फैकल्टी क्लब सभागार में आयोजित हुआ। बड़ी संख्या में प्राध्यापक और उनके परिजन शामिल हुए।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय पुनर्वास परिषद की चेयरपर्सन डॉ. शरणजीत कौर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा शिक्षक छात्रों में सोचने, समझने और समाज के लिए योगदान देने की क्षमता विकसित करता है।
फैकल्टी क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने स्वागत दिया। इस मौके पर डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक, कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. राजीव कुमार, डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी क्लब के पदाधिकारी, शिक्षक और उनके परिजन उपस्थित रहे।