फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल बस व डंपर की टक्कर में शिक्षिका की मौत, बाल-बाल बचे 20 बच्चे

विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित बुटाना-गंगाना मार्ग पर हादसे के बाद लगा जाम।
विज्ञापन
गोहाना। बुटाना-गंगाना मार्ग पर निजी स्कूल बस व मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर में शिक्षिका की मौत हो गई। टक्कर से बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे खंभे से भी टकरा गई, जिससे खंभा टूटकर शिक्षिका के सिर में जा लगा। हादसे में डंपर व स्कूल बस चालक को भी गंभीर चोट आई है। गनीमत रही कि बस में सवार 20 बच्चे और एक अन्य शिक्षिका बाल-बाल बच गए। महिला के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मशक्कत से स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन

गांव बुटाना स्थित गीता विद्या मंदिर स्कूल की बस सोमवार दोपहर बाद छुट्टी होने के बाद बुटाना से गांव गंगाना की ओर जा रही थी। बस में गांव गंगाना की शिक्षिका प्रवीन (32) भी सवार थी। जब बस गांव बुटाना और गंगाना सीमा के पास पहुंची तो तभी सामने से तेज रफ्तार में एक डंपर आया। डंपर ने बस में टक्कर मार दी। बस चालक ने बस को डंपर से बचाने का प्रयास भी किया और बस को सड़क किनारे ले गया, जिससे बस बिजली लाइन के खंभे से टकरा गई। खंभा बस की टक्कर से टूटकर शिक्षिका प्रवीन को आकर लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। बस का चालक गांव सिवानामाल निवासी प्रेम घायल हो गए। वहीं डंपर चालक सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रवीन के शव को नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया गया और सुशील को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।


बाल-बाल बच गए बस में सवार 20 बच्चे व शिक्षिका

निजी स्कूल बस में चालक समेत दो शिक्षिका व 20 बच्चे सवार थे। हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि चालक को चोट आई है। वहीं बस में सवार स्कूल के 20 बच्चे व एक अन्य शिक्षिका बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई थी। हादसे से बच्चे काफी डर गए थे।
विज्ञापन

परिवार का खर्च चलाने को स्कूल में पढ़ाने जाती थी प्रवीन
शिक्षिका प्रवीन के पास दो बच्चे हैं और उनका पति बिट्टू गांव में ही रहता है। उसका बड़ा बेटा आठ और छोटा बेटा तीन वर्ष का है। बिट्टू मजदूरी करता है। परिवार का खर्च चलाने को प्रवीन स्कूल में पढ़ाने जाती थी। प्रवीन की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम भी लग गया।


गंगाना-बुटाना की बीच स्कूल बस व डंपर की टक्कर हुई है। हादसे में महिला की मौत हो गई है। बस सवार सभी बच्चे सुरक्षित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर लाल सिंह, बरोदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें