फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छाए खिलाड़ी, जीते 39 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 24वीं जिलास्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। यह प्रतियोगिता गांव खेवड़ा स्थित महेंद्रा खेलकूद स्टेडियम के कुश्ती हाल में आयोजित की गई थी, जिसमें अपनी खेल प्रतिभा के दम पर जिले के खिलाड़ियों ने 39 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे ओलंपियन और खेल विभाग के प्रदेश उपनिदेशक अमित दहिया ने विजेताओं का पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए किक बॉक्सिंग की चार स्पर्धाएं आयोजित करवाई गईं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फुल कॉन्टेक्ट, लाइट कॉन्टेक्ट, लो किक व किक लाइट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने 39 पदक जीते। प्रतियोगिता के दौरान गांव खेवड़ा से रिंकू आंतिल, हॉकी प्रशिक्षक प्रीतम शबाना, कबड्डी प्रशिक्षक नदीम, किक बॉक्सिंग प्रशिक्षक संदीप हुड्डा बारोटा, पिंकी सीआरपीएफ, सूरज हलालपुर, साहिल खरखौदा व अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रशिक्षक सुधीर ने राज्य किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह रहा परिणाम
लाइट कॉन्टेक्ट स्पर्धा
गांव खेवड़ा के मोखित व लक्की, गांव बिंदरौली के कुनाल, अमरदीप, यश, संदीप, रुद्र मलिक व सक्षम, गन्नौर के जय, जतिन, व आयुष ने स्वर्ण पदक जीते। गांव झुंडपुर के वंश व गांव पलड़ी के सागर ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन




किक लाइट स्पर्धा
गांव खेवड़ा के सौरभ व दीपांशु और गांव बिंदरौली के प्रवेश में स्वर्ण पदक जीता। गांव बिंदरौली के सौरभ व शुभम, गांव जाखौली के सूरज व कुनाल रजत पदक जीता।



लो किक स्पर्धा
गांव खेवड़ा के क्रिस व पवन शर्मा, गांव झुंडपुर के रामप्रकाश, गांव बिंदरौली के संदीप, चौहान जोशी के नितिन व गोहाना के अनुराग ने स्वर्ण पदक जीता।

फुल कॉन्टैक्ट स्पर्धा
गांव झुंडपुर के हिमांशु व गांव हलालपुर के सूरज ने स्वर्ण पदक जीता।

महिला वर्ग के परिणाम
गांव खेवड़ा की गुंजन, पिंकी व आकांक्षा, गांव बिंदरौली की अंशिका, रिया, सिया, शीतल, मनीषा, प्रीति, सुमित कौर, सोनीपत की खुशबू व गांव सांदल कलां की संगीता ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें