यूथ पार्लियामेंट के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत : प्रशासन
सोनीपत। राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित हुआ।
जिला जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बतौर मुख्यातिथि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। युवा कार्य विभाग के प्रतिनिधि विकास कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. सुजाता राणा, आशीष काजल, डॉ. नीलम देसवाल, डॉ. नीतू शर्मा, तथा डॉ. निहारिका शामिल रहे।
यूथ पार्लियामेंट में विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 प्रतिभागियों अलंकृता त्यागी, प्रीति कालरा, जयंत, निकिता, अपूर्वा, सयंतन, यश, श्रेया, मयंक एवं प्रभव को सम्मानित किया गया।