फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडीआई सिटी में 11वीं मंजिल से कूदकर कंपनी के हेड अकाउंटेंट ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। टीडीआई सिटी के एफ-ब्लॉक में छठी मंजिल पर रहने वाले एक निजी कंपनी के हेड अकाउंटेंट ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वह बेटी की मानसिक हालत सामान्य नहीं होने के कारण चिंतित रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप हिसार के हांसी निवासी विशाल सिंगल (48) फिलहाल अपने परिवार के साथ टीडीआई सिटी कुंडली के एफ-2 ब्लॉक में छठी मंजिल स्थित फ्लैट में रहते थे। वह नरेला स्थित अपने मामा की फूड्स फैक्टरी में हेड अकाउंटेंट थे। वह हर रोज टीडीआई से नरेला स्थित कंपनी में जाते थे। वह रविवार सुबह भी कार में चालक के साथ कंपनी जाने के लिए निकले थे। बताया गया है कि बीच रास्ते में उन्होंने चालक को पेट दर्द की शिकायत करते हुए वापस घर चलने को कहा। चालक ने लोगों को बताया कि वापस आने के बाद उन्होंने टीडीआई परिसर में आकर सिगरेट पी और फिर लिफ्ट में चले गए। उसके कुछ देर बाद ही उन्होंने टॉप फ्लोर 11वीं मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी। वह निचले छज्जे से टकराकर परिसर में आ गिरे। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बेटी के लिए अक्सर रहते थे परेशान
पुलिस के अनुसार परिजनों ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। उनकी बेटी की मानसिक हालत पूरी तरह ठीक नहीं है। जिसे लेकर वह अवश्य ही परेशान रहते थे। उन्होंने आत्महत्या करने के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

वापस आकर पी सिगरेट, छत पर भी सिगरेट के कई टोटे मिले
टीडीआई सोसायटी के महासचिव सीके सजवानी ने बताया कि विशाल का अच्छा-खासा परिवार है। उनके चालक ने बताया है कि वह बीच रास्ते से उन्हें वापस ले आए। यहां आकर उन्होंने सिगरेट पी और उसके बाद ऊपर छत पर चले गए। पुलिस के अनुसार छत पर भी सिगरेट के कई टोटे मिले हैं। बताया गया है कि वह अक्सर सिगरेट पीते रहते थे।
परिवार में एक बेटा-बेटी, खुद भी अकेले बेटे थे
बताया गया है कि विशाल परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक शादीशुदा बहन है। वहीं उनके पास एक बेटा-बेटी है। बड़ा बेटा लक्ष्य है और उससे छोटी बेटी है। बेटी की मानसिक हालत बेहतर नहीं है। जिसके चलते वह परेशान रहते थे।
वर्जन
टीडीआई सिटी में व्यक्ति के छत से गिरने की सूचना मिली थी। यहां आकर पता लगा कि व्यक्ति ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाई है। परिजनों ने फिलहाल आत्महत्या का कोई कारण नहीं बताया है। उनकी बेटी की मानसिक हालात बेहतर नहीं है। जिसके कारण वह परेशान रहते थे। परिजनों ने अन्य किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें