फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में शुरू होगी जिले और पानीपत की टैक्स बार अदालत : दुष्यंत

Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-12 में नवनिर्मित संसाधन भवन के लोकार्पण पर आयोजित हवन में आहुति डालते उप मुख्य
विज्ञापन
सोनीपत। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को सेक्टर-12 में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत निर्मित आबकारी एवं कराधान विभाग के संसाधन भवन की सौगात दी। साथ ही उन्होंने 85 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के पुनरुद्धार के कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि सोनीपत और पानीपत की टैक्स बार अदालत सोनीपत में शुरू की जाएगी। जिसमें सप्ताह में एक दिन टैक्स बार के मामलों की सुनवाई होगी, जिससे लोगों को फिर चंडीगढ़ या पंचकूला जाने की जरूरत नहीं रहेगी।
सेक्टर-12 में आबकारी एवं कराधान विभाग के संसाधन भवन का निर्माण किया गया है, जिसके लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि हवन में पूर्णाहुति डाली। उन्होंने संसाधन भवन के साथ बड़ौता (गोहाना) में लगभग 3 करोड़ 53 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बनाए गए पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह का भी लोकार्पण किया। इसके साथ उन्होंने विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने खरखौदा बाईपास की विशेष मरम्मत के कार्य की नींव रखी, जिस पर 6 करोड़ 91 लाख 68 हजार रुपये की लागत आएगी। साथ ही उन्होंने करीब 6 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से जींद-गोहाना-सोनीपत रोड की विशेष मरम्मत, 25 करोड़ 2 लाख 97 हजार की लागत से खरखौदा विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों की विशेष मरम्मत तथा 22 करोड़ 86 लाख 90 हजार रुपये की लागत से राई विधानसभा क्षेत्र की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत और करीब 24 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली 14 सड़कों की मरम्मत कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर राई हलका विधायक मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर हलका विधायक निर्मल चौधरी, डीसी ललित सिवाच, अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त मधुबाला, जेईटीसी (रेंज) अरुणा सिंह, जेईटीसी (अपील) काकूल सहरावत, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त सुरेंद्र लाठर, डीईटीसी (एक्साइज) नील रतन, चेयरमैन सुमित राणा, पवन खरखौदा, पूर्व विधायक रमेश खटक, भूपेंद्र सिंह मलिक, अजीत आंतिल, रमेश आंतिल, संदीप गहलावत, डीआरओ हरिओम अत्री, एसई नवनीत नैन, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, ईटीओ हरित चौधरी, ईटीओ संगीता डबास, एक्सईएन प्रशांत कौशिक, एक्सईएन पंकज गौड़ आदि मौजूद रहे।
अब आबकारी एवं कराधान एक ही छत के नीचे
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब आबकारी एवं कराधान विभाग एक साथ ही एक ही स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार सोनीपत जिले से प्राप्त होने वाले राजस्व में करीब 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि हरियाणा राज्य का राजस्व 22 फीसदी रहा। सोनीपत में लक्ष्य 25 फीसदी का है। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि राजस्व एकत्रीकरण में आबकारी एवं कराधान विभाग की विशेष भूमिका है। राजस्व एकत्रीकरण में विशेष रूप से वृद्धि हुई है, जिससे विकास को और मजबूती मिल रही है। प्रदेश के विकास में इस विभाग का सर्वाधिक योगदान है। आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव देविंदर सिंह कल्याण ने संसाधन भवन की जानकारी देते हुए बताया कि 25 करोड़ की लागत से बनाए गए इस भवन में पांच तल हैं और यह मात्र 21 माह की समय अवधि में बनाया गया है। इससे लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।
भाषण के साथ बरसने लगे बदरा
सेक्टर-12 में उप मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करने शुरू किया तो आसमान से बदरा बरसने लगे। उनके भाषण के जोश के साथ ही बारिश तेजी होती चली गई। इस पर वह यह कहने से नहीं चूके कि उनके भाषण की तीव्रता के साथ मौसम भी बदल रहा है। बारिश उसी अनुसार तेज होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें