16...पीजीआईएम ओपीडी में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर कुलसचिव डॉ.रूपसिंह, सीपीआर देते निदेश
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के एनेस्थीसिया विभाग ने वीरवार को ओपीडी में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। निदेशक डाॅ.एसके सिंघल ने लोेगों को कृत्रिम अंग पर सीपीआर करके दिखाई व सीपीआर सीखने के इच्छुक को सीपीआर देना सिखाया गया।
कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज दवा देकर बेहोश करते हैं उसे ही एनेस्थीसिया कहते हैं। एनेस्थीसिया के कारण सर्जरी के दौरान मरीज को दर्द का एहसास नहीं होता है।
डीन छात्र कल्याण डाॅ. सविता सिंघल ने कहा कि सर्जरी भले ही कितनी ही छोटी हो लेकिन दर्द से बचने के लिए डॉक्टर एनेस्थीसिया का इस्तेमाल करते हैं। इस अवसर पर डाॅ.अंजू, डाॅ.प्रशांत कुमार, डाॅ.संजय जौहर, डाॅ.जतिन लाल, डॉ.कीर्ति व अन्य उपस्थित रहे। संवाद