फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 6 हजार सिविल डिफेंस वाॅलंटियर तैयार करने का लक्ष्य, प्रशिक्षण कल

Wed, 14 May 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर डॉ. मनोज कुमार ने आपदा प्रबंधन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में लोगों से सिविल डिफेंस वाॅलंटियर बनने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उपायुक्त ने बताया कि युवाओं, पूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों व सामाजिक लोगों को सिविल डिफेंस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इच्छुक नागरिक https://forms.gle/X3e1PbmvubQPyEkM6 लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर 15 मई को दोपहर 2 बजे सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस बार 6000 सिविल डिफेंस वाॅलंटियर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण में राहत, बचाव एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सिविल डिफेंस वालंटियर बनना सम्मानजनक
उपायुक्त ने कहा कि सिविल डिफेंस वालंटियर बनना सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। यह सेवा पूर्णत: नि:स्वार्थ होती है, जिसमें वालंटियर संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें