फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट में तंत्र क्रिया के शक में दो लोगों को पकड़कर पीटा, वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राई थाना क्षेत्र के गांव के श्मशान घाट में तंत्र क्रिया किए जाने के आरोपों का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब शमशान घाट में रात को चिता को देखने गए तो वहां दो लोग बैठे थे। ग्रामीणों को देखकर वह भागने लगे तो लोगों ने उनको पकड़कर पिटाई कर दी। उनकी पिटाई का वीडियो भी वायरल किया गया है। हालांकि इसे लेकर किसी पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

राई थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उनका गांव के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण व परिजन घर लौट गए थे। बाद में जब परिवार के सदस्य कुछ ग्रामीणों के साथ श्मशान घाट में पहुंचे तो देखा कि गांव के दो व्यक्ति चिता के पास कपड़ा बिछाकर बैठे हुए थे। ग्रामीणों को शक हुआ कि वह तंत्र क्रिया कर रहे हैं। ग्रामीणों को आता देखकर दोनों वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बाद में उनको पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बाद में अन्य ग्रामीणों ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़वा दिया। इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
ग्रामीणों को देखकर भागे तो हुआ शक
लोगों का कहना था कि दोनों व्यक्ति शमशान घाट में चिता के पास बैठे थे। जब ग्रामीण श्मशान घाट में चिता को संभालने पहुंचे तो वह देखकर भागने लगे। जिससे उन पर शक गहरा गया। लोगों ने चिता के पास जाकर देखा तो वहां पर कपड़ा बिछाया गया था। जिससे लोगों को शक हो गया तो कि तंत्र क्रिया कर रहे हैं। जिसके चलते ही उनकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसी के तंत्र क्रिया करने या मारपीट करने की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आएगी तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें