फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय सिलंबम प्रतियोगिता में तमिलनाडु ओवरऑल विजेता

Sat, 01 Feb 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 20 : सोनीपत के खरखौदा में हुई राष्ट्रीय सिलंबम प्रतियोगिता में हाथ आजमाती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। प्रताप स्कूल में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय सिलंबम (लाठी खेल) प्रतियोगिता तमिलनाडु ने अपने नाम की है। राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर और मेजबान हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही है।
विज्ञापन

सोमवीर आर्य ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंडर-17 महिला वर्ग में तमिलनाडु की कीर्ति का प्रथम, राजस्थान की सीमा ने दूसरा और हरियाणा की कुनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में तमिलनाडु की एकता पहले, आंध्रप्रदेश की धन्य श्री दूसरे और राजस्थान की पूजा ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-19 वर्ग के 55 किलो भार में तमिलनाडु की सपना पहले, राजस्थान की रुचि दूसरे व उत्तराखंड की पायल तीसरे स्थान पर रही। 60 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु की संजना पहले, राजस्थान की वंशिका दूसरे और हरियाणा की संध्या तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें