फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय जल्द आमजन के लिए खोला जाएगा

विज्ञापन
फोटो 40: सोनीपत के कोट मोहल्ला स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में एक गैलरी का ​निरीक्षण करते उपाय - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने शुक्रवार को कोट मोहल्ला स्थित स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय को दौरा कर संग्रहालय में चल रहे गैलरियों के सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि संग्रहालय ऐसी संस्था है जो सांस्कृतिक या वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण वस्तुओं को प्रदर्शित या संरक्षित करने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सोनीपत में भी एक ऐसा ही संग्रहालय बनाया जा रहा है जिसका लगभग 99 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। संग्रहालय का कार्य जल्द पूर्ण किया जाएगा जिसके उद्धाटन के बाद इसे आमजनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में सैकड़ों वर्ष पुरानी वस्तुएं सजाई जा रही है।
संग्रहालय में विभिन्न तरह की गैलरियों के सुंदरीकरण का भी कार्य किया जा रहा है जिसमें पुलिस गैलरी, सैनिक गैलरी, मुद्रा गैलरी व अन्य विभिन्न तरह की गैलरियां बनाई जा रही जो युवा पीढ़ी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय वास्तव में ही युवा पीढ़ी को प्राचीन इतिहास जानने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में स्थापित हो रहा है जिससे सोनीपत में पर्यटकों की संख्या मे भी बढ़ोतरी अवश्य होगी।
सोसाइटी फॉर द डेवलपमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन ऑफ द सोनीपत टाउन के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि संग्रहालय में 100 वर्ष से लेकर 5 हजार वर्ष पुरानी वस्तुएं मौजूद है। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में केवल सोलर प्लांट व रहट का कार्य शेष है जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संग्रहालय में सभी ऐतिहासिक वस्तुएं सजाने का कार्य संस्कृति मंत्रालय के अधीन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में कला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंचल पांडया के नेतृत्व में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें