फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे, आज देंगे धर्म ज्ञान

Thu, 27 Nov 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 53- सोनीपत स्टेशन पर श्री गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्व - फोटो : 1
विज्ञापन
सोनीपत। श्री गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का बुधवार देर शाम को सोनीपत में आगमन हुआ। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने रेलवे स्टेशन पर पुष्पवर्षा के साथ शंकराचार्य का स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का जीवन समाज के लिए समर्पित हैं। इनका सोनीपत पहुंचना संपूर्ण जिले के लिए सौभाग्य व गर्व का विषय हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि शंकराचार्य महाराज के आगमन से जिले का मार्गदर्शन होने के साथ कल्याण होगा।
श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति के जिला प्रधान राजीव गुप्ता व शिवाला शंभू दयाल ट्रस्ट सोसाइटी के प्रधान प्रदीप गौतम ने बताया कि महाराज का दो दिन सोनीपत में प्रवास रहेगा। शंकराचार्य 27 नवंबर को ककरोई चौक स्थित शंभू दयाल स्कूल में धर्म सभा के माध्यम से सनातन धर्मावलंबियों को धर्म का ज्ञान देंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-14 में 28 नवंबर को इच्छुक श्रद्धालु पीठाधीश्वर से दीक्षा ले सकेंगे। कार्यक्रम में सह आयोजक के रूप में श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वागत समिति, धर्म संघ दिल्ली पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी व आनंद वाहिनी हरियाणा का सहयोग रहेगा। धर्म सभा में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें