फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर वार्ड में युवाओं की बनेगी स्वच्छता प्रहरी टीम

Sat, 07 Feb 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गीता भवन चौक के पास चलाए गए अ​भियान के तहत सफाई कराते निवर्तमान मेयर राजीव जैन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गीता भवन चौक से पुरखास अड्डे और रेलवे स्टेशन तक शनिवार को करीब दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों तरफ गंदगी, कूड़ा, मलबा एवं झाड़ियां साफ की गईं। दुकानों से बाहर फेंका गया कूड़ा दुकानदारों ने उठवाया।
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत में विशेष तौर पर उपस्थित निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वेच्छा से सफाई गतिविधियों में जुटे युवाओं की हर वार्ड में स्वच्छता प्रहरी के रूप में टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन

राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के लिए केंद्रीय सर्वे टीमों ने शहर के दौरे करने शुरू कर दिए हैं इसलिए शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि केवल निगम कर्मियों के दम पर स्वच्छ शहर नहीं बन सकता बल्कि जन भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सतेंद्र दहिया, निरीक्षक कृष्ण कुमार, सुरेश कथूरिया, शैलेंद्र तोमर, नकीन मेहरा, जोगेंद्र, सुनीता कालूपुर, महेंद्र अरोड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें